फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi said Medical screening should be done on a large scale by making one lakh teams in up

एक लाख टीमें बनाकर बड़े पैमाने पर की जाए मेडिकल स्क्रीनिंग : योगी आदित्यनाथ

Mon, 22 Jun 2020 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Jun 2020 09:22 PM IST
सार

सीएम ने कहा, स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए जाने वालों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए 
चिकित्सा व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रत्येक जिले में तैनात करें विशेष सचिव स्तर के अफसर 

विज्ञापन
yogi said Medical screening should be done on a large scale by making one lakh teams in up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक लाख से अधिक टीमें बनाकर वृहद स्तर पर मेडिकल स्क्रीनिंग कराई जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की जाए और इसमें संदिग्ध पाए गए लोगों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी इलाकों में प्रत्येक सप्ताह निर्धारित क्षेत्रों में टीम लगाकर मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए। स्क्रीनिंग टीम को पल्स ऑक्सीमीटर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना का काम तेज किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंत्री कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण करें। इसी तरह अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, विभिन्न संस्थानों में पुलिस विभाग द्वारा बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोविड-19 की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर 25 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक टेस्टिंग व्यवस्था के तहत एंटीजेन टेस्ट को आवश्यकता के अनुसार अपनाने पर विचार किया जाए। कोविड अस्पतालों में डेढ़ लाख बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीएम ने प्रत्येक जिले में विशेष सचिव स्तर के एक अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए हैं। ये अधिकारी जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कोविड व नॉन कोविड चिकित्सालयों, एंबुलेंस सेवा व सर्विलांस की कार्यवाही सहित संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने 11 जिलों में भेजे गए नोडल अधिकारियों की संयुक्त रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

योग्य अनुभवी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की टीम तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग योग्य, अनुभवी एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम तैयार करे जो चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर करने में सहयोग कर सके। कोविड अस्पतालों में भर्ती रोगियों को निश्चित समय पर दवा, भोजन व नाश्ता दिया जाए। पीने के लिए गुनगुने पानी की व्यवस्था की जाए। डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ  नियमित राउंड लें और मरीजों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।
 
अस्पतालों के होल्डिंग एरिया में 15 मिनट से अधिक न रुकें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों के होल्डिंग एरिया में भीड़ एकत्र न होने दी जाए। 15 मिनट से अधिक वहां कोई न रुके। चिकित्साकर्मियों को मेडिकल इन्फेक्शन से सुरक्षित रखने के लिए पूरी सावधानी बरती जाए। अस्पतालों में पीपीई किट, एन-95 मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर आदि की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पीएसी वाहिनी जैसे स्थानों पर जहां लोग सामूहिक रूप से रहते हैं, वहां दो गज की दूरी के नियम का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए।
 
बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएं
योगी ने कहा कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना, ब्लॉक, तहसील, कलेक्ट्रेट, राशन की दुकान पर कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में होर्डिंग तथा पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्हें बताएं कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। 
 
पशुओं का टीकाकरण कराएं
सीएम ने कहा कि अटल भूजल योजना का कार्य जल जीवन मिशन के तहत होना है। बरसात के मौसम में इसके लिए तालाब खोदने, चेक डैम के कार्य मनरेगा के माध्यम से करवाए जाएं। पशुपालन विभाग गोवंश में होने वाले खुरपका, मुंहपका रोग के नियंत्रण के लिए टीकाकरण कराए।  
 
दुर्घटनाओं को करें नियंत्रित
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण असावधानी या मानवीय भूल होती है। आम आदमी को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए।
 
कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं
योगी ने कहा, कानून-व्यवस्था के मामलों में सरकार कोई समझौता नहीं करती। अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। आपराधिक घटना होने पर प्राथमिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई में तेजी लाई जाए। पुलिस पेट्रोलिंग को और सघन किया जाए। अवैध असलहों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक में सुनिश्चित कराया जाए कि सभी बैंक सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed