फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi said in Corona control review meeting, scope of investigation should be extended in every district

कोरोना नियंत्रण समीक्षा बैठक में बोले योगी, हर जिले में बढ़ाया जाए जांच का दायरा

Fri, 14 May 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 May 2021 07:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए हर जिले में जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Yogi said in Corona control review meeting, scope of investigation should be extended in every district
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार जांच करते रहने से कोरोनावायरस की चेन टूटेगी। वह शुक्रवार को टीम 9 के साथ कोरोना नियंत्रण की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि शहर से लेकर गांव तक जांच करते रहने से वायरस की चेन नहीं बनने पाएगी। इस दौरान यह बात सामने आई कि 24 घंटों में प्रदेश में 2 लाख 63 हजार टेस्ट किए गए, जिसमें 1,21,000 टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से हुए। इसी अवधि में 15,747 नए कोविड केस की पुष्टि हुई , जबकि इसी अवधि में 26,179 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 

विज्ञापन

 

अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम होकर 1,93,815 रह गई है। बीते 30 अप्रैल को प्रदेश में सर्वाधिक 03 लाख 10 हजार एक्टिव केस थे, जिसके सापेक्ष बीते 14 दिनों में लगभग 1 लाख 17 हजार की गिरावट आई है। वर्तमान में 1,57,257 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।  निगरानी समितियों के माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों और जरूरत के अनुसार उनके परिजनों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में जांच का मिलेगा फायदा
वर्तमान में 97,000 से अधिक राजस्व गांवों में वृहद टेस्टिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा नीति आयोग ने भी हमारे इस अभियान की सराहना की है।  हर लक्षणयुक्त/संदिग्ध व्यक्ति की एंटीजन जांच की जाए।आरआरटी टीम की संख्या बढ़ाई जाए। कोविड प्रबंधन में निगरानी समितियों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। प्रत्येक जिले के लिए सचिव अथवा इससे ऊपर स्तर के एक-एक अधिकारी को नामित किया जाए। जबकि न्याय पंचायत स्तर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी के रूप में तैनात किया जाए।

ऑक्सीजन ऑडिट जारी रखने के निर्देश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की ऑडिट जारी रखा जाए। एक सप्ताह पूर्व तक मेडिकल कॉलेजों में 300-350 मीट्रिक टन की मांग होती थी, अब वह घट कर 250-300 एमटी तक हो गई है।  बीते 24 घंटों में 923 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का वितरण किया गया है। सभी जिलों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं।

एसीएस स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रत्येक दशा में इन उपकरणों को क्रियाशील होना सुनिश्चित कराएं। संबंधित जिलों से संपर्क कर इस संबंध में उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं। इसके उपरांत भी यदि वेंटिलेटर/ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्रियाशील न होने की सूचना प्राप्त हुई तो संबंधित डीएम/सीएमओ की जवाबदेही तय की जाएगी।



होम आइसोलेशन वालों के लिए बढ़ाएं ऑक्सीजन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों को ऑक्सिजन आपूर्ति की  व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत है। होम आइसोलेशन में उपचाराधीन कोविड मरीजों, लक्षणयुक्त संदिग्ध मरीजों, गंभीर रोग से पीड़ित नॉन कोविड मरीजों अथवा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार जिस भी मरीज के लिए ऑक्सिजन की जरूरत हो, उसे ऑक्सिजन जरूर उपलब्ध कराया गया। सभी जिलों में घर पर उपचाराधीन लोगों को ऑक्सिजन की सुचारु आपूर्ति होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed