फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi not able to bring single scheme to ground says akhilesh

एक भी योजना जमीन पर नहीं उतार पाए मुख्यमंत्री योगी : अखिलेश यादव

Wed, 14 Aug 2019 11:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 14 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
yogi not able to bring single scheme to ground says akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रूस यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में परस्पर सहयोग की बात कर आए, पर अच्छा होता कि उनकी नजर प्रदेश में विकास की तमाम संभावनाओं पर भी पड़ जाती। उन्हें शायद दूर के ढोल सुहावने लगते हैं। एमओयू तो बहुत हो जाते हैं, पर उन्हें जमीन पर उतारना ज्यादा महत्व रखता है। 

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में सरकार का अब ढाई साल से भी कम समय रह गया है। इसमें जनहित की एक योजना भी कार्यान्वित नहीं हो सकी। सपा ने जो योजनाएं लागू की थीं, उन्हें ही पूरा कर लेते तो प्रदेश की विकास यात्रा में उनका थोड़ा योगदान जुड़ जाता। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, अब रूस में कॉन्ट्रैक्ट खेती करेंगे उत्तर प्रदेश के किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किनारे सब्जी, दूध, अनाज व आलू की मंडियां स्थापित करने की योजना बनाई थी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्वामी रामदेव को नोएडा क्षेत्र में गाय के दूध का प्लांट लगाने के लिए 500 एकड़ जमीन दी गई थी। लखनऊ में अमूल का प्लांट स्थापित हुआ। कन्नौज में काउ मिल्क प्लांट की जरूरत है। रूस के सहयोग से आलू से अन्य उत्पाद बनाने का प्लांट लगाने की बात होती तो अच्छा होता। 

अखिलेश ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें मंडियों को विकसित करने में रूस का सहयोग लेना चाहिए था, पर यहां एक्सप्रेस-वे टोल टैक्स का काम महाराष्ट्र के लोगों को दे दिया गया है। रूस में नदियों के सौंदर्यीकरण से कुछ सीख लेकर गोमती की सफाई का काम बेहतर हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed