फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi meets to industrialists for investment in UP.

मोदी के जाने के बाद सीएम योगी ने उद्योगपतियों से की चर्चा, नए निवेश को लेकर प्रयास शुरू

Tue, 31 Jul 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Jul 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Yogi meets to industrialists for investment in UP.
सीएम योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

इन्वेस्टर्स समिट के एमओयू से जुड़े पहले शिलान्यास समारोह के तुरंत बाद सरकार आगे की निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन और नए निवेश से जुड़े प्रयास में सक्रिय हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख उद्योगपतियों से बात की और मुख्य सचिव ने औद्योगिक विकास विभाग के अफसरों के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन


शासन के एक अधिकारी ने बताया कि शिलान्यास समारोह के बाद पीएम मोदी को एअरपोर्ट से विदा कर मुख्यमंत्री फिर समारोह स्थल लौट आए थे। वहां उन्होंने प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन मुलाकात की। इसमें गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला, संजीव और सुभाष चंद्रा सहित सभी प्रमुख उद्यमी शामिल थे। एमओयू से जुड़े उनके अन्य निवेश प्रस्तावों की प्रगति पर चर्चा की और नई निवेश योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक निवेशकों ने नए निवेश प्रस्तावों में यूपी को पूरा तवज्जो देने की बात कही है। चर्चा में करीब 30 हजार करोड़ से अधिक की नई निवेश योजनाओं का संकेत किया है। सीएम ने अधिकारियों को निवेशकों के टच में रहकर ज्यादा से ज्यादा अन्य नई निवेश योजनाओं को प्रदेश में लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने भी लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

उधर, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने सोमवार को औद्योगिक विकास से जुड़े सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। पांडेय ने अफसरों को अधिकाधिक रोजगार सृजित करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए हर निवेशक को पूरा सहयोग देने और एमओयू से जुड़े प्रत्येक प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।

इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ के एमओयू हुए थे। 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद 4.08 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन अभी बाकी है। पांडेय ने कहा अगला शिलान्यास समारोह पहले से भी बड़ा और भव्य होना है। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू करना होगा। उन्होंने निवेशकों की नई योजनाओं पर भी लगातार बात करने का निर्देश दिया है ताकि वे यूपी में अपने नए प्रोजेक्ट भी लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed