फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi ki Pati will be send to 3 crore houses in Uttar Pradesh.

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के तीन करोड़ घरों में पहुंचेगी 'योगी की पाती'

Wed, 03 Aug 2022 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Aug 2022 04:24 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के तीन करोड़ घरों के लिए 'योगी की पाती' भेजेंगे। उन्होंने ट्विटर पर लोगों ने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
Yogi ki Pati will be send to 3 crore houses in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से अपने घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आसपास के भवनों पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन


अभियान में जनता को शामिल करने के लिए प्रदेश के तीन करोड़ घरों में 'योगी की पाती' भेजी जाएगी। इस पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी से आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने और अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी पत्र में प्रदेश की जनता को संदेश भी देंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने ट्वीटर पर प्रोफाइल फोटो बदलकर लगाया तिरंगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल का प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा लगा लिया है। उन्होंने  लोगों से भी अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो बदलने का आग्रह किया है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को एक जन आंदोलन बनाने के लिए सीएम योगी ने यह पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी प्रोफाइल फोटो को बदलने के साथ सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अमृत काल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा महाभियान में सहभागिता करते हुए आज मैंने अपने सभी सोशल मीडिया पेज पर तिरंगा को डीपी बनाया है। आप सभी से आह्वान है कि इस अभियान में आप भी सहभागी बनें। जय हिंद!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed