{"_id":"5bf42e5fbdec226966336f0f","slug":"yogi-government-will-purchase-bullet-proof-vehicle-for-vvip-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट: वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए 16 करोड़ खर्च करेगी सरकार, खरीदेगी बुलेट प्रूफ, जैमर वाले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट: वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए 16 करोड़ खर्च करेगी सरकार, खरीदेगी बुलेट प्रूफ, जैमर वाले वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अतिविशिष्ट सुरक्षा प्राप्त लोगों (वीवीआईपी) व प्रदेश में बाहर से आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए सरकार 95 नए वाहन खरीदेगी। इसमें बुलेट प्रूफ व जैमर युक्त वाहन भी शामिल हैं। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा विभाग ने गोरखपुर व गाजियाबाद में प्रदेश के विशिष्ट व अति विशिष्ट सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए 16 वाहन खरीदे जाएंगे। इसमें 4 स्कॉर्पियो, दो जैमर युक्त वाहन, 3 बुलेट प्रूफ व 7 टाटा सफारी शामिल है।
विज्ञापन
दरअसल, गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य अति विशिष्ट महानुभावों के आगमन का केंद्र बना है, वहीं सीएम व अन्य वीवीआईपी के अक्सर नई दिल्ली आने-जाने के मद्देनजर गाजियाबाद सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील रहता है। प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह बाहर से आने वाले विशिष्ट व अति विशिष्ट महानुभावों के राज्य भ्रमण के दौरान पुख्ता सुरक्षा के लिए 79 नए वाहन खरीदने को मंजूरी दी गई है। इस पर 16.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में 13.83 करोड़ से स्थापित होगी गुरु गोरक्षनाथ पीठ
प्रदेश कैबिनेट ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ के निर्माण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। शोध पीठ के निर्माण पर 13.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुराने कामर्स विभाग के जर्जर भवन को ध्वस्त किया जाएगा। ध्वस्तीकरण की वजह से 1.18 करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी स्थान पर शोध पीठ की स्थापना होगी। पीठ की स्थापना का काम संस्कृति विभाग कराएगा।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुराने कामर्स विभाग के जर्जर भवन को ध्वस्त किया जाएगा। ध्वस्तीकरण की वजह से 1.18 करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी स्थान पर शोध पीठ की स्थापना होगी। पीठ की स्थापना का काम संस्कृति विभाग कराएगा।