फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will provide salaries to those working in other states

दूसरे राज्यों में नौकरी करने वालों को वेतन दिलाएगी योगी सरकार

Sat, 11 Apr 2020 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
Yogi government will provide salaries to those working in other states
Yogi Adityanath - फोटो : एएनआई

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रांतों में सेवारत मजदूरों व कर्मियों के वेतन व मजदूरी का नियोक्ता से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। 

विज्ञापन


इसके लिए संबंधित राज्य के अधिकारियों से समन्वय किया जाए। मुख्य सचिव ने ये निर्देश शुक्रवार को लोक भवन स्थित अपने कार्यालय सभागार में लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रांतों में फंसे लोगों की सहायता के लिए नामित नोडल अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिए। 
विज्ञापन


तिवारी ने अधिकारियों को बताया कि केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत सभी नियोक्ताओं को अपने संस्थान व दुकान आदि में कार्यरत कर्मियों व मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान बिना किसी कटौती के करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें उद्योग, निजी कंपनी, कार्यालय, व्यावसायिक संस्थान, दुकान आदि आते हैं। इसी तरह अन्य प्रांतों में फंसे लोगों की खाने-पीने आदि की समस्याओं का संबंधित प्रदेश के अधिकारियों से संवाद कर समाधान कराया जाए ताकि लॉकडाउन खुलने की स्थिति में भगदड़ न हो। 

जहां से लगातार शिकायतें आ रहीं हैं, वहां के मुख्य सचिव को शिकायतें उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही हो सके। अन्य राज्यों को यूपी में उनके प्रदेश के निवासियों की संख्या तथा उनके प्रदेश में यूपी के निवासियों की संख्या भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने नोडल अधिकारियों को अन्य प्रदेशों के अधिकारियों से बात कर यूपी की तरह कम्युनिटी किचन व शेल्टर होम की सूचना ऑनलाइन कराने का आग्रह करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि अन्य प्रदेशों में यदि कोई अच्छा कार्य या निर्णय लिया गया हो, तो उसे भी संज्ञान में लाया जाए, ताकि यूपी में भी उस पर विचार किया जा सके।   


आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को जागरूक करें 
 मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक व पुलिस नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग में सभी कर्मचारियों से ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड कर उसका संचालन कराएं। यह एप कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर अलर्ट करता है। इससे कोविड-19 के संबंध में प्रमाणित जानकारी भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed