फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will give special package to American companies

अमेरिकी कंपनियों को विशेष पैकेज देगी योगी सरकार, चीन छोड़ यूपी आना चाहती हैं कंपनियां

Sat, 23 May 2020 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 May 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Yogi government will give special package to American companies
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अमेरिकी मूल की जो कंपनियां चीन से बाहर आकर उतर प्रदेश में इकाइयां लगाना चाहती हैं, उन्हें यूपी सरकार विशेष पैकेज देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स, नार्थ इंडिया काउंसिल की ओर से आयोजित 'कोविड-19 के बाद अमेरिकी कंपनियों के लिए उतर प्रदेश हॉट डेस्टिनेशन' पर आधारित वेबिनार में बोल रहे थे। एसईपीसी और क्रिएट एनर्जी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में शुक्रवार को इसका आयोजन किया। 
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि हम इस दिशा में भी ठोस प्रयास कर रहे हैं कि रुकी हुई अर्थव्यवस्था को लॉकडाउन के बाद कैसे गति दी जाए। संभावित विकल्पों में से एक चीन से भारत की ओर आने वाली विनिर्माण कंपनियों को प्रोत्साहित करने और अतिरिक्त सुविधा के लिए चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ताकि, भारत में अमेरिकी मूल की कंपनियों को उतर प्रदेश में कैसे सर्वाधिक निवेश के लिए लाया जा सके। पूर्व सरकार की प्रवृति और राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए ही निवेश करता है। उतर प्रदेश में निवेश और निवेशक दोनों ही सुरक्षित हैं।  

औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर, 85 फीसदी इकाइयों में काम शुरू

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दावा किया है कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर लौटने लगी हैं। करीब 85 फीसदी औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू हो गया है। बाकी में उत्पादन जल्द से जल्द शुरू हो जाने की संभावना है। 

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के प्रयासों को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से प्रभावित उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयास के कारण अपेक्षा से अधिक निवेश आने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed