फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi government will complete half term on 19 sept, big celebration up ahead

19 को पूरा हो जाएगा योगी सरकार का आधा कार्यकाल, चल रही बड़े जश्न की तैयारी

Thu, 05 Sep 2019 04:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 05 Sep 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
yogi government will complete half term on 19 sept, big celebration up ahead
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने पर बड़ा जश्न मनाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार के ढाई साल 19 सितंबर को पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 19 मार्च 2017 को भाजपा की दो तिहाई से ज्यादा बहुमत की सरकार बनी थी। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने से एक सप्ताह पहले ही लोकसभा चुनाव का डंका बज गया था। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाने के कारण सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न नहीं मना पाई थी। प्रदेश में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। इनमें भी भाजपा ने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


अब 19 सितंबर को प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भव्य आयोजनों की तैयारी है। जल्द ही अधिकारियों की बैठक करके आयोजनों का स्वरूप तय किया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार की भी योजना है। राजधानी लखनऊ से लेकर जिलों तक में होने वाले इस जश्न में योगी सरकार के मंत्री शामिल होंगे। वे सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों को लुभाया, कुंभ से बजा संस्कृति का डंका

अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी कहते हैं, इंवेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जैसे बड़े आयोजनों से यूपी निवेश का आकर्षक डेस्टिनेशन बना है। मुख्यमंत्री योगी की अगुआई में प्रयागराज में कुंभ का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन हुआ। इससे भारतीय संस्कृति की पताका पूरे दुनिया में फहराई। अयोध्या में दीपोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। वाराणसी में प्रवासी दिवस का भव्य आयोजन हुआ। काशी व मथुरा में भव्य आयोजन हुए। पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की।
 
पीएम आवास, शौचालय निर्माण, सौभाग्य योजना में बना रिकॉर्ड
अवस्थी ने बताया कि योगी सरकार के ढाई साल में प्रदेश ने कई मोर्चों पर राष्ट्रीय स्तर के रिकॉर्ड बनाए हैं। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में यूपी देश में अव्वल है। प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में यूपी का रिकॉर्ड देश में सर्वश्रेष्ठ है। सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में भी प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है।
 
कानून-व्यवस्था पर रहा खास जोर
अवस्थी कहते हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था पर खास जोर दिया है। ढाई वर्ष में सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। होली, दीपावली से लेकर ईद व मुहर्रम तक में भाईचारा कायम रहा। प्रदेश में संगठित अपराधों पर अंकुश लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed