फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will close the political cases of the politician

20 हजार मुकदमें खत्म करेगी योगी सरकार, पुलिस के खाली पद भरने में लगेगा वक्त

Thu, 21 Dec 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Dec 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Yogi government will close the political cases of the politician
Demo Pic - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार 20 हजार राजनीतिक मुकदमों को खत्म करने जा रही है। मामूली धाराओं के ये मुकदमे आंदोलनों के दौरान दर्ज हुए हैं।  

विज्ञापन


विधानसभा में यूपीकोका पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आतंकवाद से निपटने के कदम उठाए हैं। एटीएस में 316 नए पद सृजित करने के साथ ही अत्याधुनिक हथियार दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ में भी 267 अतिरिक्त पद सृजित किए गए हैं। कमांडो ट्रेनिंग दी गई है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का भी गठन किया गया है। पीएसी की 73 बटालियनें खत्म कर दी गई थीं। इन्हें बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 12 दिसंबर को 33 हजार से अधिक पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा हो चुकी है। तीन-चार साल में पुलिस के सभी खाली पद भरते हुए मैन पावर की कमी को दूर कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रदेश में राजनीति का अवमूल्यन होने से जनता का विश्वास टूटा है। देश, दुनिया के सामने यूपी की खराब तस्वीर गई है।

मार्च 2017 में हमने सत्ता संभाली तो कोई निवेश को तैयार नहीं था। अब देश, दुनिया के तमाम लोग प्रदेश में निवेश के लिए लालायित हैं। सभी त्यौहार शांति से संपन्न हो गए, निकाय चुनाव भी निर्विघ्न संपन्न हुए। इससे आम लोगों का विश्वास बढ़ा। इससे युवाओं में रोजगार और नौकरी की आशा की किरण देखने को मिल रही है।

मुठभेड़ में मारे गए 25 दुर्दांत अपराधी

सीएम ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर आम लोगों और पुलिस पर दुस्साहसिक हमले किए गए। माफिया, अपराधियों के साथ 800 से ज्यादा मुठभेड़ हुई। दो हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 1443 इनामी अपराधी थे। 114 पर एनएसए लगाया गया और 139 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई। मुठभेड़ में 25 दुर्दांत अपराधी मारे गए। 

नौ महीने में अपराधों में कमी आई

योगी ने कहा कि पिछले नौ महीनों में डकैती, लूट, हत्या, फिरौती, दलित उत्पीड़न, आगजनी की घटनाओं में काफी कमी आई है। पुलिस की कार्यवाही का असर है कि 2700 अपराधी जमानत निरस्त कराकर न्यायालयों में समर्पण कर चुके हैं या प्रदेश से बाहर पलायन कर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed