फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi government to give four lakh rupees to families who lost their kin in flood.

यूपी: बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारीजनों को 4-4 लाख रुपये देगी योगी सरकार

Fri, 25 Aug 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
yogi government to give four lakh rupees to families who lost their kin in flood.
बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित जिलों में जनहानि से प्रभावित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया गया है। मुख्यमंत्री राहत एवं बचाव कार्यों में खुद लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से बाढ़ प्रभावित जिलों के भ्रमण पर हैं। वह लगातार प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों के बीच बोट से पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं। उनकी मदद के लिए राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं और कोई कोताही न हो, इसके लिए निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि वह पिछले 28 साल से सेवा में हैं। पहली बार प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री बाढ़ से बचाव और राहत को लेकर खुद इतना सक्रिय हैं। इसका फील्ड में भी असर नजर आ रहा है और पूरी प्रशासनिक मशीनरी युद्घ स्तर पर राहत व बचाव कोर्यों में लगी है। प्रमुख सचिव राजस्व रजनीश दुबे ने बताया कि प्रभावित जिलों में बाढ़ से जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर परिवार को कल तक पहुंचा दें एक हफ्ते की खाद्य सामग्री

yogi government to give four lakh rupees to families who lost their kin in flood.

बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को रविवार तक हर हाल में एक हफ्ते की खाद्य सामग्री का पैकेट उपलब्ध करा दें। इसके साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए बंधे की मरम्मत के लिए अनुभवी इंजीनियरों की बंधेवार तैनाती करें ताकि इन्हें ठीक करने का काम तेजी से हो सके। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त जिलों में राहत कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बाढ़ प्रभावित जिलों में चल रहे राहत कार्य की दैनिक रिपोर्ट भेजने को भी कहा है। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों को एक सप्ताह की खाद्य सामग्री (बैग में) रविवार तक उपलब्ध कराने के मामले में अनुपालन रिपोर्ट पर सोमवार की बैठक में समीक्षा की जाएगी।

मुख्य सचिव ने प्रमुख अभियंता सिंचाई से कहा कि प्रतिदिन जिलावार व बंधेवार जानकारी हासिल कर जरूरी कार्रवाई करें और क्षतिग्रस्त पुलियों का निर्माण प्राथमिकता पर कराएं।

दिनेश शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

yogi government to give four lakh rupees to families who lost their kin in flood.
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हर दिन अलग-अलग स्थानों के लिए राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की जाएगी।

शुक्रवार को फैजाबाद, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इनमें दाल, आटा, चावल, नमक, बिस्कुट, नमकीन, चाय, टार्च, चीनी, मोमबत्ती, माचिस, दवाइयां, ओआरएस के पैकेट शामिल हैं।

बाढ़ राहत के पुख्ता इंतजाम : स्वाति
लखनऊ। बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा है कि सरकार ने प्रदेश के  बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सरकार की तैयारी से गत वर्र्षों की तुलना में इस वर्ष बाढ़ से कम क्षति हुई है। वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed