{"_id":"5a0c7bd54f1c1bda538bd245","slug":"yogi-government-to-celebrate-holi-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में होली मनाएगी यूपी सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में होली मनाएगी यूपी सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सहमति
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
अयोध्या में यादगार दिवाली मनाने के बाद यूपी सरकार अब मथुरा में होली मनाने की तैयारी में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
एक चैनल के कार्यक्रम में सीएम योगी से जब पूछा गया कि क्या जिस तरह उन्होंने अयोध्या में दिवाली मनाई वैसे ही मथुरा में होली मनाएंगे...? इस पर योगी ने जवाब दिया कि ये हमारे लिए गर्व की बात होगी। होली के अवसर पर मथुरा में सरकार एक ग्रांड सेलीब्रेशन करेगी।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि जो भी हिंदुत्व का विरोध करता है वो भारतीयता और विकास का विरोधी है।
योगी सरकार ने छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में एक यादगार आयोजन किया था। जिसमें एक लाख 71 हजार दिये जलाए गए थे।
इसके बाद योगी ने कई बार अपने भाषणों में प्रदेश की पूर्व सरकारों पर हमला बोला और कहा कि पहले की सरकारें और मुख्यमंत्री अयोध्या जाने से डरते थे लेकिन जिस अयोध्याा ने दुनिया को दिवाली दी वहां हमने भव्य दिवाली मनाई।
विज्ञापन