Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Historic Hulaskheda to become a new tourist destination

Lucknow News: ऐतिहासिक हुलासखेड़ा बनेगा पर्यटन का नया ठिकाना

Tue, 24 Nov 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Historic Hulaskheda to become a new tourist destination
हुलासखेड़ा में चल रहा निर्माण कार्य।
लखनऊ। शहर की भीड़भाड़ से दूर ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सुकून के पल बिताने का मौका जल्द मिलेगा। मोहनलालगंज के पास स्थित हुलासखेड़ा पुरातात्विक स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन विभाग यहां ईको कैफे, ओपन एम्फीथिएटर समेत पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं विकसित कर रहा है। परियोजना को जनवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग को इस परियोजना के लिए शासन से 1199.75 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पहली किस्त के रूप में 600 लाख रुपये (छह करोड़) जारी किए गए हैं। इस धनराशि से ईको कैफे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के लिए ओपन एम्फीथिएटर, सार्वजनिक शौचालय, गार्ड रूम और टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्थल की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल, प्रवेश और निकास द्वार, बैठने के लिए बेंच, हरियाली बढ़ाने के लिए हॉर्टिकल्चर कार्य और सूचना एवं दिशा संकेतक विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन हजार साल पुराना है इतिहास
राज्य पुरातत्व निदेशालय के अधीन संरक्षित हुलासखेड़ा में 1979 से 1986 तक पुरातात्विक उत्खनन कराया गया था। इससे मिले अवशेषों के आधार पर माना जाता है कि यह स्थल करीब तीन हजार साल पहले आबाद था। राज्य पुरातत्व निदेशालय की निदेशक रेनू द्विवेदी के अनुसार, उत्खनन में स्वर्ण पत्र पर उकेरी गई भगवान कार्तिकेय की आकृति मिली थी। पुरातात्विक महत्व को देखते हुए इसे संरक्षण और आम लोगों के अवलोकन के लिए राज्य संग्रहालय को सौंप दिया गया। यहां शुंगकालीन और कुषाणकालीन मूर्तियों के अवशेष भी मिले हैं, जो इसकी ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करने के साथ उन्हें पर्यटकों के लिए सुलभ बनाना सरकार की प्राथमिकता है। बुनियादी सुविधाओं के विकास से लोगों को अपनी विरासत से जोड़ने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।I
I-जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेशI

हुलासखेड़ा में चल रहा निर्माण कार्य।

हुलासखेड़ा में चल रहा निर्माण कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article