Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Biopsy will no longer be required to detect brain cancer

Lucknow News: ब्रेन कैंसर का पता लगाने में अब नहीं होगी बायोप्सी की जरूरत

Tue, 24 Nov 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Biopsy will no longer be required to detect brain cancer
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। ब्रेन कैंसर के ग्लियोब्लास्टोमा की पहचान अब आसान होगी। इसका पता लगाने के लिए अब मरीज के दिमाग से टिश्यू निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई तकनीक व पेट स्कैन की मदद से ट्यूमर की पहचान की जा सकेगी। इसके लिए पीजीआई को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से 5.40 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इसमें खास एंटीबॉडी ट्रेसर विकसित किया जाएगा। इसकी मदद से पेट स्कैन में ट्यूमर की साफ तस्वीर मिलेगी।
विज्ञापन

पीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष दीक्षित और विभागाध्यक्ष डॉ. पीके प्रधान के निर्देशन में शोध होगा। टीम में मॉलीक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. लोकेंद्र शर्मा और न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. वेद प्रकाश मौर्य भी शामिल हैं। डॉ. मनीष ने बताया कि ट्यूमर के प्रकार के साथ उसकी जगह, फैलाव और इलाज का असर का भी पता लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि एंटीबॉडी ट्रेसर शरीर में पहुंचकर ट्यूमर से जुड़े खास संकेतों को पहचानेगा। इसके बाद पेट स्कैन में ट्यूमर की तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन

अभी ग्लियोब्लास्टोमा की पुष्टि और उसके स्वरूप का आकलन करने के लिए कई मामलों में बायोप्सी की जरूरत पड़ती है। इसमें दिमाग से टिश्यू का नमूना लिया जाता है। यह प्रक्रिया जोखिम भरी हो सकती है। मरीज को इस जोखिम भरी प्रक्रिया से काफी हद तक बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इम्यूनोथेरेपी का असर भी पता चलेगा
डॉ. पीके प्रधान ने बताया कि ग्लियोब्लास्टोमा तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है। ऑपरेशन के बाद भी इसके दोबारा होने का खतरा रहता है। नई जांच से यह आकलन करने में मदद मिलेगी कि इम्यूनोथेरेपी मरीज पर असर कर रही है या नहीं। दवा बेअसर होने पर डॉक्टर समय रहते इलाज बदल सकेंगे।

पहले जानवरों पर होगा परीक्षण
पीजीआई में साइक्लोट्रॉन, रेडियोआइसोटोप निर्माण और रेडियोकेमिस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रोजेक्ट के तहत छोटे जानवरों के लिए पेट-सीटी की विशेष सुविधा भी विकसित की जाएगी। पहले जानवरों पर परीक्षण होगा। इसके बाद इंसानों में जांच की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed