फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government preparing to give Rs 10 lakh and Rs 1000 to migrant labor families

10 लाख और प्रवासी श्रमिक परिवारों को 1000 रुपये देने की तैयारी, योगी सरकार ने मांगी बैंक अकाउंट की डिटेल

Mon, 22 Jun 2020 12:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jun 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Yogi government preparing to give Rs 10 lakh and Rs 1000 to migrant labor families
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
योगी सरकार 10 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को इस महीने के अंत तक 1000-1000 रुपये की आर्थिक सहायता फिर देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जिलाधिकारियों से श्रमिकों के बैंक अकाउंट का डिटेल मांगा गया है। 
विज्ञापन


सरकार प्रति परिवार एक बार में 1000 रुपये आर्थिक सहायता दे रही है। प्रदेश में 35 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक आए हैं। इनमें 20-22 लाख परिवार होने का अनुमान है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण में 10.48 लाख प्रवासी परिवारों के अकाउंट में 1000-1000 रुपये ट्रांसफर किए थे। 
विज्ञापन


बाकी 10 लाख परिवारों को आर्थिक सहायता दी जानी है। सचिव राजस्व संजय गोयल ने दूसरे चरण में पात्र प्रवासियों को सहायता दिलाने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन लाभार्थियों को पहले चरण में लाभ मिल चुका है, उसमें से किसी भी लाभार्थी का नाम दोबारा न शामिल हो। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया है कि दूसरे चरण के पात्र लाभार्थियों के अकाउंट सत्यापन संबंधी कार्रवाई चल रही है। 

पहले चरण में बैंक अकाउंट, आधार नंबर या आईएफएससी कोड में किसी त्रुटि के चलते रकम नहीं पहुंची है, उसे दूर कर रकम भेजी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed