फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government Places being marked of molesters posters in up

यूपी: शोहदों के पोस्टर चस्पा करने की कवायद शुरू, चिन्हित किए जा रहे स्थान

Sun, 27 Sep 2020 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Sep 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Yogi government Places being marked of molesters posters in up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चौराहों पर उनके पोस्टर चस्पा किए जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर अमल की कवायद शुरू हो गई है। उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पोस्टर चस्पा किए जाने हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बीते बृहस्पतिवार को महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यवहार, अपराध, यौन अपराध करने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई करने और उनके पोस्टर चौराहों पर लगाने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी के मुताबिक गृह विभाग के साथ बैठक के बाद इसके दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी कह चुके हैं कि महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसका प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि सीएए को लेकर जब पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर आरोपियों की फोटो चस्पा की थीं, तब कई कानूनी पहलू सामने आए थे। इसे देखते हुए विधि विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed