{"_id":"5f952c9572e2dd42917d67dd","slug":"yogi-government-issued-order-to-investigate-urea-buyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया के टॉप-20 खरीददारों की हर माह होगी जांच, योगी सरकार ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया के टॉप-20 खरीददारों की हर माह होगी जांच, योगी सरकार ने जारी किए आदेश
Sun, 25 Oct 2020 01:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूरिया के टॉप 20 खरीददारों की जांच और सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कृषि विभाग ने भी आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगस्त व सितंबर में यूरिया उर्वरक के टॉप 20 खरीददारों की सूची पोर्टल से लें।
विज्ञापन
इसके बाद 27 अक्तूबर तक जांच व सत्यापन कराते हुए सूचनाएं डैशबोर्ड पर अपलोड कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसी तरह अक्तूबर की लिस्ट पोर्टल से एक नवंबर को और आगामी प्रत्येक माह की लिस्ट पोर्टल से निकालकर माह की 10 तारीख तक जांच व सत्यापन कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाए। सूचना भारत सरकार के डैशबोर्ड पर अपलोड कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन