फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi gave strict instructions: DM, monitor the arrangements for ambulance operation, will tolerate harassment of patients

योगी ने दिए सख्त निर्देश : एंबुलेंस संचालन की व्यवस्थाओं की निगरानी रखें डीएम, बर्दाश्त नहीं होगा मरीजों का उत्पीड़न

Fri, 30 Jul 2021 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Jul 2021 11:31 PM IST
सार

एंबुलेंस संचालक कंपनी ने कर्मचारियों को हड़ताल से वापसी की अंतिम चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Yogi gave strict instructions: DM, monitor the arrangements for ambulance operation, will tolerate harassment of patients
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को एंबुलेंस संचालन की व्यवस्थाओं की निगरानी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में मरीजों और उनके परिवारीजन का उत्पीड़न न हो इस बात का ध्यान रखा जाए। एंबुलेंस न मिलने पर अगर किसी की असमय मौत की सूचना मिली, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर एंबुलेंस संचालक कंपनी ने कर्मचारियों को हड़ताल से वापसी की अंतिम चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 108-102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा का संचालन ठप होने को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों में मरीजों को समय से एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चिति कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होेंने एंबुलेंस संचालन पर निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सी भी हालत में मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसी भी तरह की परेशानी की सूचना मिली तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उधर एंबुलेंस संचालक कंपनी जीवीके ईएमआरआई अपने हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। यदि शनिवार तक हड़ताली कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे तो नए कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने दावा किया है कि अधिकतर जिलों में हड़ताल खत्म हो गई है। कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। जिन जिलों में संचालन अधिक प्रभावित हैं। वहां के कर्मचारियों को शनिवार तक ड्यूटी ज्वाइन करने का मौका दिया गया है। इसके बाद नई भर्ती शुरू कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जिगित्सा हेल्थ केयर की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण 108-102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने भी काम ठप कर दिया था। इस पर बीते 48 घंटे में जीवीके ईएमआरआई ने लगभग 700 कर्मचारियों को बर्खास्त करते हुए कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed