मुख्यमंत्री योगी की पूरी कैबिनेट होगी टेक्नोसेवी, मंत्रियों को आईपैड देने के दिए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी कैबिनेट 18 फरवरी को होने वाली बजट बैठक से ही पेपरलेस हो जाएगी। इसके लिए कैबिनेट के मंत्रियों को आईपैड देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद मंत्रियों को बैठक से संबंधित एजेंडा व उससे जुड़ी सामग्री आईपैड पर ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री भाषण से लेकर बैठकों तक आईपैड का पूरी सहजता से प्रयोग कर रहे हैं। वे ‘डैशबोर्ड’ से ही योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति की नियमित ऑनलाइन समीक्षा करते हैं।
टेक्नोसेवी सीएम के रूप में छवि बना रहे योगी ने अब कैबिनेट के सभी सहयोगियों को भी आईपैड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंत्रियों को प्रस्तावों की मोटी फाइल लेकर बैठकों में नहीं आना होगा।
बैठक में बजट प्रस्तावों को दी जानी है मंजूरी
वित्त वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों को कैबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी दी जानी है। इसी बैठक से पेपरलेस बैठकें शुरू हो जाएंगी।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी कैबिनेट मंत्रियों को टेक्नोसेवी बनाने के लिए आईपैड दिए जाएंगे। अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक पेपरलेस होगी और उसमें आईपैड का इस्तेमाल किया जाएगा।