फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi announced: Mandi fee for food processing units will be removed from agricultural products of other states

सीएम योगी ने घोषणा : खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए अन्य राज्यों के कृषि उत्पादों से हटेंगे मंडी शुल्क

Fri, 04 Nov 2022 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं हैं। देश की सिर्फ 12 फीसदी खेती योग्य भूमि उत्तर प्रदेश में है। इसके बावजूद प्रदेश पूरे देश का 20 प्रतिशत खाद्यान्न आपूर्ति कर रहा है। कई फसलों के उत्पादन में नंबर वन हैं।

विज्ञापन
Yogi announced: Mandi fee for food processing units will be removed from agricultural products of other states
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए अन्य राज्यों से आने वाले कृषि उत्पादों पर मंडी शुल्क हटाया जाएगा। वहीं ऐसी उपज के निर्यात पर भी सब्सिडी देने पर विचार चल रहा है। संबंधित बिंदु पर खाद्य प्रसंस्करण नीति 2022 में विचाराधीन है। वह बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘कृषि आधारित एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन और फूड एक्सपो 2022 को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि श्रम एवं पर्यावरण विभाग के निरीक्षण में उद्यमियों को परेशान करने की बात कही गई है। इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित किया जाएगा, जो निरीक्षण का अनुमोदन देगी। भू उपयोग परिवर्तन की बाधाएं दूर करने और इसे सरल बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे एमएसएमई को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है। उद्यमी ज्यादा से ज्यादा निवेश करें ताकि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का संकल्प पूरा हो। 
विज्ञापन


इस मौके पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान,  उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, एपीसी मनोज कुमार सिंह, एसीएस अमित मोहन प्रसाद मौजूद थे। निदेशक उद्यान आरएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं हैं। देश की सिर्फ 12 फीसदी खेती योग्य भूमि उत्तर प्रदेश में है। इसके बावजूद प्रदेश पूरे देश का 20 प्रतिशत खाद्यान्न आपूर्ति कर रहा है। कई फसलों के उत्पादन में नंबर वन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 90 लाख से ज्यादा एमएसएमई यूनिट हैं। यहां एक हजार दिनों तक किसी भी एमएमएमई इंडस्ट्री को लगाने पर किसी तरह की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है। लिहाजा उद्यमी इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति प्रदेश के उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। राज्य सरकार 25 और नीतियों का सृजन कर रही है। 


आईआईए ने सम्मेलन में उठाई मांगें 
सम्मेलन में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कई मांगें उठाईं। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने का आग्रह किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईआईए नीरज सिंघल ने उद्योग बंधु की बैठक कराने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed