{"_id":"603203918ebc3ee951157b50","slug":"yogi-aditynatah-kerala-visit-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामपंथ के गढ़ केरल में मुख्यमंत्री योगी का जय श्री राम, परिवर्तन यात्रा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वामपंथ के गढ़ केरल में मुख्यमंत्री योगी का जय श्री राम, परिवर्तन यात्रा को करेंगे संबोधित
Sun, 21 Feb 2021 12:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केरल के दौरे पर हैं। वहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 9.45 बजे से 11.30 बजे तक राजधानी में जेई टीकाकरण का शुभारंभ तथा सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद केरल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
केरल के लिए निकलने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मलयालम में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि नमस्कार केरल,
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी एवं श्री नारायण गुरु जी की पावन धरती को नमन करने का सौभाग्य आज फिर प्राप्त हो रहा है।
आज भाजपा केरल द्वारा आयोजित 'विजय यात्रा' में आप सभी के बीच होऊंगा। ट्वीट के समापन में मुख्यमंत्री योगी ने लिखा जय श्री राम। वह रात 11.30 बजे केरल से लखनऊ लौटेंगे।
विज्ञापन