फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up Cm Yogi Adityanath Father Anand Singh Bisht Dies In Aiims Hospital Delhi Yogi Adityanath will not join his father's cremation.

Coronavirus: पिता के निधन पर सीएम योगी की चिट्ठी, बोले-'मां मैं नहीं आ सकता'

Mon, 20 Apr 2020 03:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Apr 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Up Cm Yogi Adityanath Father Anand Singh Bisht Dies In Aiims Hospital Delhi Yogi Adityanath will not join his father's cremation.
सीएम योगी और उनके माता-पिता। (File) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार सुबह 10:44 बजे निधन हो गया। उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम योगी को जब इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने अपनी मां को एक पत्र लिखा और बताया कि आखिर क्यों वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ सकते हैं। उन्होंने लिखा 'अपने पूज्य पिताजी के कैलाशवासी होने पर मुझे भारी दुख एवं शोक है। वह मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम और निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परंतु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने के कर्तव्यबोध के कारण मैं न कर सका। 



कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं। पूजनीय मां, पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से भी अपील है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में रहें। पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ आऊंगा।' 

 

पिता की मौत की सूचना के बाद भी बैठक रही जारी

योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संकट पर कोर ग्रुप की बैठक रहे थे इतने में उन्हें सूचना मिलती है कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनके पिता का निधन हो गया है। बैठक उसी प्रकार 45 मिनट तक चलती रही और वह प्रदेश की स्थिति का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को उससे निपटने के निर्देश देते रहे।

इसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि कोटा से उत्तर प्रदेश लौटे सभी बच्चों को घर में रखना सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी बच्चों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के बाद उनको घर भेजा जाए। बैठक खत्म हुई और वह अधिकारियों को बताते रहे कि किस प्रकार से उन्हें कोरोना वायरस का सामना करना है। इस पूरे वाक्ये की जानकारी उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक द्वारा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed