फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath will communicate with youth today programme will broadcast in 75 districts

आज युवाओं के मन की बात जानेंगे योगी, सभी 75 जिलों में होगा प्रसारण

Fri, 22 Feb 2019 05:28 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अल्पना शर्मा Updated Fri, 22 Feb 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath will communicate with youth today programme will broadcast in 75 districts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चुनावी जमीन सजाने में जुटी भाजपा प्रदेश ने प्रदेश की आबादी में शामिल 65 प्रतिशत से अधिक युवाओं को साधने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के युवाओं को मोदी सरकार के कामकाज और उपलब्धियां गिनाएंगे और भविष्य में देश के विकास के एजेंडे पर युवाओं के मन की बात जानेंगे। शुक्रवार को लखनऊ स्थित रामप्रसाद विस्मिल प्रेक्षागृह से ‘योगी के साथ - युवाओं के मन की बात’  कार्यक्रम के जरिए दो लाख से अधिक युवाओं के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन



भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा स्थित राम प्रसाद विस्मिल प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ - युवाओं के मन की बात कार्यक्र्तम रखा गया है। कार्यक्र्तम का उद्देश्य मोदी और भाजपा की ओर से ा शुरू किए गए भारत के मन की बात अभियान से युवाओं के मन की बात जानना और उनकी अपेक्षाओं को भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री 2 लाख से अधिक युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। मेरठ से आईआई एमटी गंगानगर, आगरा से आगरा कॉलेज, गोरखपुर से सरस्वती विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज कानपुर से बीएसएसडी कॉलेज और वाराणसी से यूपी कालेज भोजुबीर से युवा दो तरफा संवाद के लिए लाइव जुडकर सुझाव और सवाल करेंगे। इन सवालों के अलावा इस कार्यक्र्तम का सीधा प्रसारण 74 लोकसभा क्षेत्रों में प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र में मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गाजियाबाद अश्वनी त्यागी व अतुल गर्ग, बृजक्षेत्र बरेली में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, अवध क्षेत्र उन्नाव कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, गोंडा रमापति शास्त्री, लखनऊ प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, रायबरेली प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कैसरगंज सुधीर हलवासियास,  कानपुर क्षेत्र फतेहपुर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी,  कानपुर प्रदेश महामंत्री सलिल विश्वनोई व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, बांदा मेंप्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय, काशी क्षेत्र में अमेठी प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर धर्मेन्द्र सिंह, आजमगढ दयाशंकर सिंह को प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed