{"_id":"5f96715c8ebc3ec5ee58c7b2","slug":"yogi-adityanath-will-campaign-for-bangarmau-seat-on-27-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: बांगरमऊ सीट पर भाजपा ने लगाया जोर, 27 अक्तूबर को जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: बांगरमऊ सीट पर भाजपा ने लगाया जोर, 27 अक्तूबर को जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी
Mon, 26 Oct 2020 12:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अक्तूबर को बांगरमऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म कांड में घिरे कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता खत्म होने के बाद बांगरमऊ सीट खाली हुई है। सेंगर भाजपा से ही विधायक थे और दुष्कर्म कांड में नाम आने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस सीट पर भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने आरती वाजपेयी, बसपा ने महेश पाल और सपा ने सुरेश पाल को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में आठ विधानसभा सीटें खाली हैं जिनमें से सात पर चुनाव हो रहे हैं। मतदान तीन नवंबर को होगा और परिणाम की घोषणा 10 नवंबर को होगी।