{"_id":"5d8edaee8ebc3e93ad105022","slug":"yogi-adityanath-will-be-flag-off-india-first-private-train-tejas-express-on-october-4","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग से मिली IRCTC को मंजूरी, सीएम योगी दिखाएंगे तेजस को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन आयोग से मिली IRCTC को मंजूरी, सीएम योगी दिखाएंगे तेजस को हरी झंडी
Sat, 28 Sep 2019 09:30 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
देश की पहली कॉपोटरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अक्तूबर को हरी झंडी दिखाएंगे। निर्वाचन आयोग से इसकी मंजूरी मिल गई है। हालांकि, उद्घाटन स्थल लखनऊ जंक्शन पर कोई नई घोषणा नहीं की जाएगी।
कैंट विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता के कारण आइआरसीटीसी ने निर्वाचन आयोग से समारोह के लिए अनुमति मांगी थी। इसमें सीएम द्वारा उद्घाटन शामिल था।
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चार अक्तूबर को तेजस एक्सप्रेस का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद छह अक्तूबर से यह ट्रेन नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। ट्रेन में यात्रियों को पर्यटन की मैगजीन मिलेगी।
इसमें ऑनबोर्ड मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी होगी। आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए लगेज बुकिंग व मीटिंग आयोजित करने की सुविधा भी दी जाएगी।

Trending Videos
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस पर काम चल रहा है। जल्द ही यह सुविधा यात्रियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं टिकट बुकिंग के दौरान यात्री अपनी फूड च्वॉइस चुन सकते हैं। चार अक्तूबर की ट्रेन में पांच सौ से अधिक सीटें फुल हो गई हैं।