{"_id":"59bece5e4f1c1b25688b51fc","slug":"yogi-adityanath-to-take-oath-of-mlc-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम आज लेंगे एमएलसी की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम आज लेंगे एमएलसी की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री मोहसिन रजा सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेंगे। विधान परिषद के सभापति विधान भवन के तिलक हॉल में सुबह 11 बजे इन्हें शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीएम योगी सहित डिप्टी सीएम व राज्यमंत्री विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे, नियमानुसार मंत्रिमंडल की शपथ लेने के छह महीने के अंदर विधानमंडल की सदस्यता लेनी होती है।
विज्ञापन
सीएम योगी, डिप्टी सीएम सहित अन्य मंत्रियों ने पांच सितंबर को विधान परिषद की सदस्यता के लिए नामांकन किया था। सीटें खाली होने के कारण उनका इस सदन के लिए चुना जाना तय था।
विज्ञापन