न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:05 PM IST
भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मई के पहले सप्ताह से कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे। वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रैलियों के अलावा रोड शो भी करेंगे।
योगी वहां भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में 6 दिनों में 34 रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 3 और 4 मई को कर्नाटक में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 7 से 10 मई तक लगातार चुनावी सभाएं करेंगे।
इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो भाजपा को हराने के लिए कहीं भी जाएंगे। अखिलेश ने गुजरात विधान सभा चुनाव में प्रचार किया था।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को और मतगणना 15 मई को होगी।