फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath to celebrate holi in mathura.

सांस्कृतिक सरोकारों की ब्रांडिंग में खुद जुटे योगी, कल मथुरा में खेलेंगे होली

Fri, 23 Feb 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Feb 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath to celebrate holi in mathura.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

कोशिश शायद वादों को इरादों में बदल देने की ही है। इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सांस्कृतिक पर्यटन की ब्रांडिंग में खुद जुटे हैं। अयोध्या में दिवाली मनाकर राम की नगरी को सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से दुनिया भर में चर्चा में ला चुके योगी अब कृष्ण नगर मथुरा-वृंदावन में होली मनाने जा रहे हैं। मथुरा के फाग का अंदाज ही निराला होता है।

विज्ञापन


अब जब मुख्यमंत्री खुद ही इस उत्सव में शामिल होंगे तो स्वाभाविक है कि इस नगर की होली उत्सव की खास चर्चा होनी ही है। मथुरा व वृंदावन की होली में मुख्यमंत्री की मौजूदगी प्रतीकों के जरिये ही सही लेकिन भाजपा सरकार की सांस्कृतिक सरोकारी साख को कुछ और खास ही बनाएगी। जाहिर है कि इसे लेकर लोगों का आकर्षण और बढ़ेगा और स्थान चर्चा में आएंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा किया था कि मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, प्रयाग, विंध्याचल, नैमिषारण्य, कुशीनगर से लेकर काशी तक सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए राम, कृष्ण और बुद्ध सर्किट बनाए जाएंगे। सरकार संभालने के बाद बतौर मुख्यमंत्री के कदम लगातार इसी ओर ही बढ़ रहे हैं। सर्किट की बात बजट में शामिल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुओं की आस्था वाले स्थानों को लेकर सरकार के जुड़ाव और उनके विकास के लिए समर्पण का संदेश देना सरकार ने पहले ही दिन से नवरात्र पर शक्तिपीठों को 24 घंटे बिजली और वहां की सफाई के आदेश देकर शुरू कर दिया था। अब कोशिश इन स्थानों के महत्व को एक बार फिर चर्चा देकर पर्यटकों को आकर्षित करना है।

लगातार सरोकारों पर फोकस

yogi adityanath to celebrate holi in mathura.

भाजपा के रणनीतिकार ही नहीं खुद मुख्यमंत्री भी शायद यह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें इतने भारी बहुमत के साथ अगर सत्ता सौंपी गई है तो उसके पीछे कहीं न कहीं सरोकारों से लोगों का जुड़ाव भी रहा है। लोगों की आकांक्षा है कि सरकार के स्तर पर इनके ख्याल व सम्मान का काम हो। मथुरा-वृंदावन तथा अयोध्या को नगर निगम का दर्जा देकर सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ी। इन स्थानों सहित हिंदुओं की आस्था से जुड़े अन्य स्थानों को लगातार बिजली और इनके विकास के लिए कई काम शुरू कराकर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि ये स्थान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। पर, मुख्यमंत्री और रणनीतिकार शायद इस बात को भी समझते थे कि मामला सिर्फ काम कराने से नहीं बनेगा बल्कि इनके प्रति सरकार की आस्था का संदेश जाते रहना चाहिए। योगी ने इस काम की खुद अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली। जाहिर है कि चर्चा होनी ही थी और हुई भी।

यह है प्रमाण
योगी आदित्यनाथ पिछले 11 महीने में अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और काशी की कई यात्राएं कर चुके हैं। विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, प्रयाग, देवीपाटन, चित्रकूट, कामद गिरि सहित हिंदुत्व से जुड़े लगभग सभी प्रमुख स्थलों का दौरा कर चुके हैं और वहां के विशिष्ट आयोजनों में हिस्सेदारी करके उन्हें और ज्यादा चर्चित तथा अतिविशिष्ट बना चुके हैं। शुक्रवार से शुरू हो रहा मथुरा-वृंदावन का दौरा भी उनकी सांस्कृतिक पर्यटन की ब्रांडिंग की कोशिशों को और आगे बढ़ाएगा। उनका यह दौरा कृष्ण की मथुरा-वृंदावन से शुरू होकर राधा की नगरी बरसाना में पूरा होगा। शनिवार को वह लगभग पूरा दिन बरसाना में ही गुजारेंगे और हुरियारों के साथ होली खेलेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
23 फरवरी
- अपराह्न 4 बजे लोहवन मथुरा में फाल्गुन उत्सव में हिस्सा
- शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक वेटनरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी

24 फरवरी
- दोपहर 12 बजे माताजी गौशाला
- अपराह्न 1.40 से राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में कार्यक्रम (कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी रहेंगे। इसके अलावा हरियाणा और मणिपुर के मुख्यमंत्री का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed