फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath speech on women awards in lucknow

जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में समझाएंगे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 07 Sep 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Sep 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speech on women awards in lucknow
सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा। सरकार हर हाल में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन


हमने अवैध खनन और बूचड़खानों पर रोक लगाई। इससे माफिया भड़क गए और उन्होंने अपराध करवाने शुरू कर दिए। अपराध का ग्राफ बढ़ गया।

हमने भी आदेश दे दिया कि शत-प्रतिशत केस दर्ज करें। जो जैसे समझे, उसे वैसे समझाएं। इसका नतीजा है कि अब अपराध का ग्राफ नीचे आ गया है।

उन्होंने कहा कि यूपी को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त करने का अपना वादा निभाएंगे। मुख्यमंत्री गोमती नगर विस्तार स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित महिला सम्मान समारोह में बोले रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 बरसों में सरकारी धन की हुई लूटपाट के कारण उन्हें खजाना खाली मिला था, लेकिन पांच बरसों में इतना काम करा देंगे, जितना पिछले 50 वर्ष में भी नहीं हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की वर्तमान स्थिति के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा से माफी मांगने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए वचनबद्ध है।

सीएम ने कहा कि एक तरफ हम नवरात्र में कन्याओं को पूजते हैं, दूसरी तरफ उन्हें जन्म लेने से पहले ही मार देते हैं।

पाकिस्तानी चंडमुंडों से निपटेंगी रक्षामंत्री

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे चंडमुंडों से निपटने के लिए एक महिला को देश का रक्षामंत्री बनाया गया है। अस्वस्थ होने के बावजूद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अच्छा काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को सम्मान देने से सम्मान की गरिमा भी बनी रहती है। आगे से जो शिक्षक अच्छा काम करेंगे, उन्हें सम्मानित करने के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में उनके प्रयोगों को लागू किया जाएगा।

 

गोरक्षा के लिए किसी पर हमला नहीं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में गोरक्षा के लिए किसी पर हमला नहीं हुआ। चूंकि अवैध बूचड़खाने बंद करवा दिए गए, इसलिए इसकी नौबत ही नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed