फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath speaks on SP and BSP alliance in Uttar Pradesh.

सपा-बसपा के साथ राहुल व कांग्रेस भी खड़े हो जाएं तो भी यूपी में जीतेंगे 80 सीटें: सीएम योगी

Sun, 18 Mar 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speaks on SP and BSP alliance in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर ठोकर आदमी को आगे के लिए संभलने की नसीहत देती है। अब नए सिरे से तैयारी करेंगे। योगी ने शनिवार को लखनऊ में एक संवाद में कहा कि 2007 और 2012 में अकेले अपने-अपने दम पर सरकार बनाने वाली सपा तथा बसपा की सांसें 2018 आते-आते फूल गईं। उन्हें भाजपा को रोकने के लिए एक-साथ खड़े होने पर मजबूर होना पड़ा। यह भी हमारी जीत है।

विज्ञापन


राहुल को भी छोड़ना पड़ेगा यूपी
योगी ने कहा कि सपा व बसपा का गठजोड़ ही नहीं, राहुल व कांग्रेस भी इसके साथ खड़े हो जाएं तो भी भाजपा 2019 में यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी यूपी से पलायन कर किसी सुरक्षित सीट पर जाना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल भाजपा के लिए बहुत शुभ हैं। वे जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस और उसके गठबंधन का सफाया हो जाता है। उपचुनाव में भी राहुल प्रचार के लिए आते तो भाजपा जीत जाती।
विज्ञापन


जब मुलायम कहेंगे, ‘हम गठबंधन के महानेता’
योगी ने कहा कि सपा व बसपा का मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों से जुड़ाव नहीं है। इनका एक ही लक्ष्य है निजी स्वार्थ के लिए सत्ता हथियाना। इसलिए गठबंधन स्थायी नहीं रहेगा। योगी ने चुटकी ली कि उन्हें तो मुलायम सिंह यादव के बयान का इंतजार है जब वे कहेंगे, ‘मायावती और अखिलेश गठबंधन के नेता हैं, हम गठबंधन के महानेता हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत या समझौते से नहीं निकलेगा अयोध्या मसले का हल

yogi adityanath speaks on SP and BSP alliance in Uttar Pradesh.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीश्री रविशंकर की पहल को समर्थन के सवाल पर योगी ने कहा कि वे न तो इसका समर्थन करते हैं, न विरोध। समझौते से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की बात 1983 से हो रही है, लेकिन हमेशा दोनों में से एक पक्ष भाग खड़ा होता है। अब, जब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की प्रतिदिन सुनवाई के लिए कहा है। कई अनावश्यक याचिकाएं खारिज कर दी हैं। भगवान से प्रार्थना कीजिए कि सुनवाई सही दिशा में चलती रहे। भगवान चाहेगा तो जल्द ही इस मामले का सकारात्मक समाधान सामने आ जाएगा।

न अल्पसंख्यक विरोधी, न बहुसंख्यक विरोधी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे न तो अल्पसंख्यक विरोधी हैं न बहुसंख्यक विरोधी। उनकी सरकार के एक साल के कार्यकाल में किसी को भी मत, मजहब या उपासना के आधार पर प्रताड़ित नहीं किया गया। वह मुख्यमंत्री हैं और सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रहे हैं।

ग्लोबस इन्वेस्टर्स समिट में दस लाख करोड़ का निवेश आएगा
योगी ने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू हुए हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 10 लाख करोड़ का निवेश आएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब एमओयू के एक महीने के भीतर 25 हजार करोड़ के कार्यों की नींव इसी महीने रख दी जाएगी। अगले महीने फिर 25 हजार करोड़ के कार्यों का शिलान्यास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed