फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath speaks on jobs creation in Uttar Pradesh.

छह महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी का वादा, युवाओं को देंगे 47 लाख नई नौकरियां

Mon, 18 Sep 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speaks on jobs creation in Uttar Pradesh.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के छह महीने पूरे होने पर युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर खुलकर बात की और इसके लिए की जा रही सरकार की कोशिशों पर भी बात की। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा, युवाओं को ध्यान में रखकर नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री स्किल डवलपमेंट योजना के जरिये छह लाख युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने की पहल हुई है। तीन महीने में इसे बढ़ाकर 10 लाख तक ले जाएंगे।

विज्ञापन


सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ग्रुप 3 और 4 की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म कर दिया गया है। पुलिस समेत अन्य सरकारी विभागों में 47 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षकों की कमी दूर करने को भी कदम उठाए गए हैं। चाहे पुलिस की भर्तियां हो या फिर शिक्षकों की अथवा अन्य किसी विभाग व पद की, सभी पारदर्शी तरीके से की जाएंगी।
विज्ञापन


छह महीने विश्वास और प्रगति के
सरकार के छह माह का कार्यकाल लोगों में विश्वास बहाली और राज्य की प्रगति का है। विकास के प्रति जो जज्बा जनता ने देखा और जिस तरह का सपोर्ट मिला, वह शासन और प्रशासन में विश्वास का प्रतीक है। सही मायने में ये छह महीने विकास यात्रा के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तो शुरुआत है...

yogi adityanath speaks on jobs creation in Uttar Pradesh.

छह महीने में कई काम किए हैं। अभी तो शुरुआत है। रिजल्ट भी अच्छे आए हैं। सरकार के छह महीने के कामों को अच्छी दिशा में किया गया प्रयास माना जाना चाहिए। कानून-व्यवस्था से लेकर गवर्नेंस और अन्य क्षेत्रों में बदलाव नजर आने लगा है।

निकाय और सहकारिता चुनाव जीतेंगे
भाजपा अपनी परफार्मेंस और संगठन के बल पर निकाय और सहकारिता के चुनाव भी जीतेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता से मिले समर्थन में और बढ़ोतरी होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहित में किए जा रहे कामों और शुरू किए गए जनकल्याण के कामों का लाभ इन चुनावों में जरूर मिलेगा।

कर्जमाफी : संख्या नहीं सरोकार देखें
कर्जमाफी में कुछ किसानों को एक व दो अथवा पांच रुपये की कर्जमाफी के प्रमाणपत्र देने पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। कर्जमाफी की धनराशि की संख्या नहीं सरोकार देखें। भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों का फसली ऋण माफ करने का संकल्प व्यक्त किया था, उसे पूरा किया। पहले की सरकारें चुनाव के दौरान किए गए वादों को सत्ता में आने पर भूल जाती थी। पर, हमारे लिए वे वादे नहीं बल्कि संकल्प थे।

किसानों का जितने का कर्ज माफ हुआ है, उतने का प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। हमारा मकसद सिर्फ यह बताना है कि सरकार को किसानों की समस्याओं की चिंता है। कर्जमाफी किसानों का हक है। चूंकि कर्जमाफी वाले किसानों की संख्या काफी ज्यादा थी। इसलिए सरकार ने अधिकारियों से कहा कि पहले 10 हजार से ऊपर वालों को बुलाकर प्रमाणपत्र दे दें। इसके बाद इससे कम वालों को बुलाकर उन्हें एकसाथ बुलाकर सम्मानित करें।

सभी मंत्रियों ने दिया संपत्ति का ब्योरा

yogi adityanath speaks on jobs creation in Uttar Pradesh.

प्रदेश के मंत्रियों और अफसरों से मांगे गए चल-अचल संपत्ति के  ब्योरे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रियों ने अपनी आय और व्यय का ब्यौरा यथासमय दे दिया है। ये पब्लिक डोमेन में है।

जरूरत पड़ी तो केंद्र से बिजली लेकर देंगे राहत
प्रदेश में पैदा हुए बिजली संकट के सवाल पर योगी ने कहा कि यह सही है कि बीते 15 दिन से बिजली संकट है। अनपरा, बारा व ललितपुर की तीन यूनिटें तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई हैं। हमने अधिकारियों के साथ इसे लेकर बैठक की है। जरूरत पड़ी तो सेंट्रल पूल से बिजली लेकर जनता को राहत देंगे। पहले की तुलना में बिजली व्यवस्था सुधरी है। गांवों में शाम को बिजली मिल रही है। बिजली वितरण में भेदभाव समाप्त किया गया है।

सांसदों-विधायकों से संवाद
मंत्रियों के कामकाज और व्यवहार को लेकर सांसदों और विधायकों की नाराजगी के सवाल पर योगी ने कहा कि हमने व्यवस्था कर दी है। प्रत्येक मंत्री हर सोमवार को अपने दफ्तर में बैठकर जनता से मिलेंगे। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों से मंत्रियों के मिलने का दिन तय किया है। मैं स्वयं भी जनप्रतिनिधियों से मिलता हूं। सामान्य तौर पर सभी मंत्री सांसदों और विधायकों से मिल रहे हैं। नहीं लगता कि अब कोई शिकायत है।

पढ़ाई के लिए कैंसल की छुट्टियां

yogi adityanath speaks on jobs creation in Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राजनीतिक स्वार्थ के लिए छुट्टियां घोषित की जाती थीं। हम पढ़ाई के लिए छुट्टियां कैंसल कर रहे हैं ताकि बच्चों का विकास हो। हमें विरासत में जर्जर व्यवस्था मिली। विद्यालयों की स्थिति काफी खराब थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान में काफी काम किया।

बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग, जूते-मोजे बांटे गए। बच्चों को स्कूल भेजने में काफी सफलता मिली। हमने हर जनप्रतिनिधि को एक-एक विद्यालय गोद लेने को कहा है। अगले वर्ष नकलविहीन परीक्षा व पाठ्यक्रम में बदलाव के  बाद प्रति वर्ष शिक्षा में परिवर्तन दिखेगा। पढ़ाई की गुणवत्ता पर हमारा खास जोर है।

सीधे कंपनियों से खरीदी जाएंगी दवाएं
मुख्यमंत्री का कहना है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमें जर्जर व्यवस्था मिली। डॉक्टरों की कमी बड़ी चुनौती थी। डॉक्टरों की कमी को देखते हुए हमने सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की। जरूरत पड़ी तो 65 साल करेंगे। 3000 नए डॉक्टर मिल रहे हैं। हर जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर जन औषधि केंद्र खोल रहे हैं, ताकि लोगों को आसानी से सस्ती दवाएं मिल सकें। दवा खरीद की नई नीति ला रहे हैं। सीधे कंपनियों से दवा खरीदी जाएगी। कोई बिचौलिया नहीं होगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नजर आएगा।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। यह किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा। पूरी मुस्तैदी के साथ भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची रोककर ही सरकार ने किसानों का 36000 करोड़ की कर्जमाफ किया। अगर कहीं भ्रष्टाचार होता है तो सख्ती से कार्रवाई करेंगे।

फिजूलखर्ची पर इस तरह लगाया नियंत्रण

yogi adityanath speaks on jobs creation in Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विरासत में ऐसी आर्थिक स्थिति मिली, जिसमें अनावश्यक खर्च की बहुत गुंजाइश नहीं है। हमने मंत्रियों से कहा कि उन्हें नया सोफा, फर्नीचर व पर्दे नहीं दे सकते। जो है उसी में काम चलाएं। नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी। 40 से ज्यादा पुरानी गाड़ियों की नीलामी कराई। 20 नई इनोवा खरीदीं वह भी इसलिए ताकि प्रदेश में आने वाले अतिथियों को असुविधा न हो। यह जरूरी था।

उद्योगों के जरिये रोजगार पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस नई औद्योगिक नीति के जरिये ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने और प्रदेश में पूंजी निवेश कराने की है। वाराणसी व लखनऊ एयरपोट की सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ जेवर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनवाया जा रहा है। आगरा एयरपोर्ट का विस्तार भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कराने की योजना है। एक्सप्रेस-वे के साथ व्यापक लैंडबैंक देंगे जिससे औद्योगिक विकास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed