सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने पर सीएम योगी ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, कही ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी धर्मों के सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लोकसभा में 124वां संविधान संशोधन विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का ये प्रयास 'सबका साथ सबका विकास' नारे को पुष्ट करता है। विधेयक लोकभा में पास हो गया पर राज्यसभा में भाजपा के पास संख्या बल नहीं है।
UP CM Yogi Adityanath on The Constitution (124th Amendment) Bill: We express gratitude to PM Modi & central cabinet for taking this decision to give 10% reservation to economically weaker sections of the society. This bill materialises PM's principle of 'Sabka Saath Sabka Vikas' pic.twitter.com/ne3YrBHeli
— ANI UP (@ANINewsUP) January 9, 2019
बुधवार को जब राज्यसभा में विधेयक रखा गया तो जमकर हंगामा हुआ। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि इस बिल से ओबीसी वर्ग का आरक्षण खाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे मध्यरात्रि की डकैती कहा।
आपको बता दें कि राज्यसभा में मौजूदा सांसदों की संख्या 244 है। बिल पारित कराने के लिए दो तिहाई वोटों (163) की आवश्यकता है। उच्च सदन में भाजपा के 73 समेत राजग के 98 सांसद हैं।