फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath speaks in Vidhan Parishad over recruitment process in medical colleges.

विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी ने दिया जवाब, मेडिकल कॉलेजों में तेज हुई भर्ती की प्रक्रिया

Tue, 25 Feb 2020 09:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath speaks in Vidhan Parishad over recruitment process in medical colleges.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेजों पर समुचित ध्यान न देने के विपक्ष के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 25-30 वर्षों से मेडिकल कॉलेजों में भर्तियां नहीं की गई थीं। हमारा इरादा प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का है।

विज्ञापन


विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान असंबद्ध सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बांदा के मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं न होने का मामला उठाया। कहा कि मानक पूरे न कर पाने के कारण एमसीआई ने एडमीशन लेने की अनुमति नहीं दी है। इस पर चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण कुछ एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। भर्ती के लिए अभ्यावेदन लोक सेवा आयोग को भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 29 नए मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। बांदा के मेडिकल कॉलेज में ईसीजी और टीएमटी मशीनें काम कर रही हैं। हृदय रोगों की प्रारंभिक जांच की जा रही है। एमसीआई से बात की गई है कि प्रांतीय सेवा के डॉक्टरों को अनुभव के आधार पर असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की उपाधि दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से सेवा देने के लिए बॉन्ड भरवाया जा रहा'

उन्होंने कहा कि पढ़ाई करके निकलने वाले डॉक्टरों से ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से सेवा देने के लिए बॉन्ड भरवाया जा रहा है। जितने उपकरण हैं, उनके लिए टेक्नीशियन की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

लोक सेवा आयोग ने भर्ती की प्रक्रिया तेज की है। 7 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। बांदा के मेडिकल कॉलेज के बारे में जो चिंता व्यक्त की जा रही है, उन्हें जल्द दूर कर दिया जाएगा। कांग्रेस के दीपक सिंह और शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि कुछ और सूचना चाहिए, पर तब तक प्रश्नकाल का समय समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed