बचपन से ही फुटबाल रहा है मेरा प्रिय खेल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर खेलों के बढ़ावे के लिए खेलो इंडिया योजना संचालित हो रही है। यूपी सरकार भी इसी तर्ज पर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के हर गांव में एक खेल का मैदान हो, जहां बेहतर ट्रेनिंग देकर खिलाड़ी तैयार किए जा सके। यह कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का, जो केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि आए हुए थे।
अपने संबोधन में उन्होंने अपना फुटबॉल प्रेम जाहिर करते हुए कहा कि बचपन से यह मेरा प्रिय खेल रहा है और आज यहां कैग और उत्तराखंड क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैं दोनों ही टीमों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने शानदार खेल दिखाया। हालांकि इतना रोमांचक मुकाबला होने के बावजूद स्टेडियम सूना है।
आगे से आयोजक और सरकारी संस्थाओं को इस ओर ध्यान देना होगा कि आगे इन मुकाबलों का कायदे से प्रचार प्रसार हो, ताकि खेलों का सही मायने में प्रोत्साहन शुरू हो सके।
30 हजार नि:शुल्क फुटबॉल बांटना सराहनीय कदम
उन्होंने कहा कि सुपर स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा दस साल से राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन के साथ अब तक 30 हजार नि:शुल्क फुटबॉल बांटना सराहनीय कदम है। वे आगे भी इसी तरह काम करते रहे।
सरकार इस ओर हरसंभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे, मृत्युंजय कुमार, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
ये खिलाड़ी हुए सम्मानित
कुलदीप रावत, प्रमोद मिश्रा, हरदीप सिंह, मो.आतिफ , ईशान जैन, शिवांक चौहान, सूर्यांश,अमन कुमार, यवनिका गुसाई।