मुख्यमंत्री योगी ने 5.97 लाख दिहाड़ी मजदूरों को भेजी 1000 की पहली किस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को प्रदेश के करीब 5.97 लाख दिहाड़ी मजदूरों को 1000 रुपये की पहली किस्त डीबीटी के जरिए उनके अकाउंट में भेज दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘नर से नारायण सेवा’ के तहत भरण पोषण योजना की शुरुआत की। उन्होंने एक श्रमिक को प्रतीकात्मक तौर पर 1000 रुपये का चेक भी दिया।
सीएम ने अपने सरकारी आवास पर धनराशि हस्तांतरित करने के बाद कहा कि रेहड़ी, ठेला, खोमचा, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक और पल्लेदारों को भी एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए नगर विकास विभाग को कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
सीएम ने कहा कि कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंस बनाने और होम क्वारंटीन के कारण लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इसके चलते यह व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो इस सुविधा से वंचित रह जाएंगे और किसी भी योजना से आच्छादित नहीं हैं।
आय के श्रोत बंद हो गए हैं, उन्हें चिह्नित कर जिला स्तर पर 1000 की सहायता राशि उपलबध कराई जाएगी। इसके लिए डीएम को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
राशन देने की कार्रवाई भी होगी तेज
सीएम ने कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड धारक, निराश्रित वृद्धा अवस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निर्माण श्रमिक और प्रतिदिन कमाने वाले श्रमिकों को जल्द ही नि:शुल्क राशन के तहत 20 किलो गेंहूं व 15 किलो चावल वितरित किया जाएगा।
श्रम विभाग और इलाहाबाद बैंक कर्मियों को सराहा
मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग और इलाहाबाद बैंक के महाप्रबंधक व कर्मचारियों को भरण-पोषण भत्ता तत्काल जारी करने व खातों में पहुंचाने के लिए सराहना की।