{"_id":"5cb53202bdec22147609fe90","slug":"yogi-adityanath-says-anti-romeo-squad-created-for-people-like-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम जैसे लोगों के लिए ही बनाया एंटी रोमियो स्कवायड : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम जैसे लोगों के लिए ही बनाया एंटी रोमियो स्कवायड : योगी
Tue, 16 Apr 2019 07:08 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 16 Apr 2019 07:08 AM IST
सार
-मुख्यमंत्री बोले- अखिलेश और मायावती अपनी राय बताएं
-सुषमा ने की निंदा, जया बोलीं- क्या आजम के यहां मां-बेटियां नहीं
विज्ञापन
सीएम योगी और आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता आजम खां के जयाप्रदा को लेकर दिए बयान की कड़ी निंदा की है। कहा, आजम खां जैसे लोगों के लिए ही उनकी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया है। इसके साथ ही योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने आजम के बयान पर अखिलेश व मायावती को अपनी राय बताने को भी कहा है। वहीं, जयाप्रदा ने आजम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके घर में मां-बेटियां नहीं हैं, जो वह ऐसा बयान दे रहे हैं। योगी ने कहा कि आजम के शर्मनाक बयान के बावजूद अखिलेश और मायावती दोनों चुप हैं।
विज्ञापन
आजम का बयान समाजवादी पार्टी की सोच को दर्शाता है। इस बयान पर मायावती की चुप्पी दर्शाती है कि वह सत्ता के लिए कुछ भी करने और सहने को तैयार हैं। उधर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर आजम की निंदा की है। साथ ही मुलायम सिंह यादव से आजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट में अखिलेश व डिंपल यादव को भी टैग किया है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा कि जयाप्रदा पर आजम की टिप्पणी अपमानजनक है। उम्मीद करता हूं कि चुनाव आयोग व अखिलेश यादव इसका संज्ञान लेंगे और आजम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।