फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath rejects demand of cabinet minister omprakash rajbhar.

रात को योगी से मिले राजभर, पर नहीं बनी बात, अब 19 को अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Sun, 17 Feb 2019 11:58 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath rejects demand of cabinet minister omprakash rajbhar.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की विभाग वापस लेने की पेशकश ठुकरा दी है और शुक्रवार रात उनसे मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की। आपको बता दें कि राजभर ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री को लौटा दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर 24 फरवरी तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह भाजपा से अलग रास्ता चुन सकते हैं। वह कई बार प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने राजभर से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना। राजभर ने मुख्यमंत्री के सामने पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के मद में कम बजट जारी करने, पिछड़ों के आरक्षण प्रतिशत (27 प्रतिशत) को तीन हिस्सों में बांटने के लिए सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने और पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन में उनके द्वारा दी गई सूची से एक भी नाम शामिल नहीं करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने राजभर की बातों को ध्यान से सुना और उन्हें समझाने का प्रयास किया। अब 19 फरवरी को राजभर की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात में मामले का कुछ हल निकल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलकर भाजपा के खिलाफ बोलते रहे हैं राजभर

राजभर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं और भाजपा के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। पिछले दिनों लखनऊ में रैली कर उन्होंने सरकार को अपनी ताकत दिखाने का भी प्रयास किया था। उनके सपा-बसपा गठबंधन में भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब भाजपा अध्यक्ष से उनकी मुलाकात पर सबकी नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed