फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath press conference on two years of BJP government in uttar pradesh.

योगी सरकार के दो साल: सीएम बोले-हमारे कार्यकाल में बदली प्रदेश की छवि

Tue, 19 Mar 2019 10:18 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: sapna singla Updated Tue, 19 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath press conference on two years of BJP government in uttar pradesh.
प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की छवि बदली है। प्रदेश में विकास का माहौल बना है। जितना निवेश सपा-बसपा के 15 साल के कार्यकाल में नहीं आया उतना सिर्फ दो साल में आया है।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि हमने धर्म, जाति व संप्रदाय से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए काम किया है। पहले प्रदेश की पहचान अपराध और अव्यवस्था से होती थी। सपा शासनकाल में हर साल दंगे होते थे पर भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
विज्ञापन




प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए दो साल में 3300 एनकाउंटर किए गए। जिससे अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हुआ। 74 कुख्यात अपराधी मारे गए। 12000 से ज्यादा अपराधियों ने आत्म समर्पण किया। दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा सरकार में लगातार दंगे होते थे। महिलाओं में सुरक्षा की भावना आई। दो वर्षों में लड़कियों पर एसिड अटैक की एक भी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के बाद सबसे ज्यादा वक्त तक प्रदेश पर कांग्रेस की सरकार ने शासन किया। इसके बाद भी यूपी को बीमारू राज्यों की सूची में स्थान मिला जबकि सिर्फ दो साल के कार्यकाल में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा और बीमारू राज्यों की सूची से बाहर निकला।

योगी ने कहा कि इन्वेंस्टर्स समिट के सफल आयोजन से प्रदेश में निवेश के लिए 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए जबकि डेढ़ लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। योगी ने दावा किया कि अब तक दो लाख 15 हजार युवाओं को प्रदेश सरकार ने रोजगार दिया।

किसानों के लिए सरकार ने लिए ये फैसले

योगी ने किसानों के लिए किए गए सरकार के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आते ही प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों को उनकी फसलों का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने लगा है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1460 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1840 रुपये प्रति क्विंटल किया गया। सरकार ने बिचौलियों पर लगाम लगाई। आज प्रदेश उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां किसानों को 18 घंटे बिजली मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये दिया जाएगा। जिसकी पहली किस्त (दो हजार रुपये) दी जा चुकी है। जिससे देश भर के करीब 12 करोड़ किसान लाभान्वित हुए हैं। दो वर्षों में लंबे समय से लटकी प्रदेश की बाणसागर परियोजना को पूरा किया गया। जिससे कि प्रदेश के सिंचित क्षेत्र में बढ़त दर्ज हुई।

'पहले मरीज डॉक्टर के पास जाता था पर अब डॉक्टर खुद मरीज के पास आता है'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में दो साल पहले स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त थीं लेकिन अब इसमें व्यापक सुधार आया है। प्रदेश के 53 जिलों में मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाई जा रही हैं। जिससे कि पहले अगर मरीज डॉक्टर के पास आता था तो अब डॉक्टर खुद मरीज के पास जाता है। प्रदेश में 7.57 लाख बच्चों को स्वास्थ्य टीके लगवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed