{"_id":"5d831e808ebc3e93d100901c","slug":"yogi-adityanath-press-conference-on-completing-two-and-half-years-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के ढाई साल पूरे, सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के ढाई साल पूरे, सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी उपलब्धियां
Thu, 19 Sep 2019 01:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कार्यकाल पर उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने चुनौतियों को अवसर में बदला। उन्होंने प्रदेश के विकास का दावा करते हुए पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि हमने ढाई साल में बहुत काम किया है। शहरों में 24 घंटे तो गांवों में 18 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमारी सरकार बनने के बाद हमने हर क्षेत्र मे चुनौती का सामना किया। हमारी सरकार ने 1.9 करोड़ से ज्यादा बिजली कनेक्शन दिए। 193 नए इंटर कॉलेजों की शुरुआत की गई। स्कूल चलो अभियान के तहत 1.80 करोड़ बच्चों का दाखिला हुआ। 86 लाख किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने कहा कि हमने जो भी हासिल किया है वो एक टीमवर्क है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की छवि को दुनिया के सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंद चीनी मिलों को दोबारा शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद सीएम योगी ने पुलिस व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसे सुधारने के लिए 24 हजार करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही एंटी-रोमियो स्क्वायड और एंटी-भूमाफिया अभियान भी चलाया गया।
सीएम योगी ने इसके बाद कुंभ की सफलता पर बात करते हुए कहा कि कुंभ की इंटरनेशनल ब्रांडिंग हुई और इसके तहत 137 देशों को बुलाया गया। हमने भ्रष्टाचार के सवाल पर अपनों को भी नापा है। वहीं सामूहिक विवाह योजना के तहत 68 हजार लड़कियों की शादी कराने का काम किया गया है।