{"_id":"5c2c6f25bdec2256d34bd16a","slug":"yogi-adityanath-press-conference-in-lucknow-2-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के फैसलों से कांग्रेस के षड़यंत्रों का पर्दाफाश हो गया है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के फैसलों से कांग्रेस के षड़यंत्रों का पर्दाफाश हो गया है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Wed, 02 Jan 2019 01:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का इतिहास षड़यंत्रों से भरा हुआ है। कोर्ट के फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बांबे हाईकोर्ट व सीबीआई की विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन मामले में दोषमुक्त करार दे दिया, लेकिन कांग्रेस षड़यंत्र करके उन्हें हरसंभव फंसाने की कोशिश करती रही। इससे पता चलता है कि कांग्रेस देश के महानुभावों के खिलाफ षड़यंत्र करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह ने अमित शाह के खिलाफ साजिश की थी। कांग्रेस आतंकियों के हितों के लिए लड़ रही थी और अमित शाह को लॉबिंग कर जेल भिजवाया। कांग्रेस देश में नया नेतृत्व उभरने ही नहीं देना चाहती थी इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के खिलाफ साजिश करती रही है।
विज्ञापन
योगी ने कहा, सिर्फ इतना ही नहीं राफेल मामले पर भी कांग्रेस का झूठ उजागर हो गया है। ये दिखाता है कि यह पार्टी अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है। इसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस 1984 में हुई सिखों की मौत पर षड़यंत्र कर रही है।