यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण कर दी पर्यावरण दिवस की बधाई, दिया ये संदेश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने आवास पर पौधरोपण कर लोगों से पेड़ लगाने व उनका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम ऐसी चीजों का उपयोग न करें जो कि हमारे पर्यावरण के लिए घातक हैं।
उन्होंने ट्वीट किया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपनी जननी धरती मां के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें। पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। आइये, हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें।
"विश्व पर्यावरण दिवस" पर हम अपनी जननी धरती माँ के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें।
पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है। आइये, हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें। pic.twitter.com/r0yskEJCL8विज्ञापन विज्ञापन— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2019