{"_id":"5ee1e249b335334ea45837e4","slug":"yogi-adityanath-orders-tough-actions-against-people-who-set-fired-dalits-home-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दलितों के घर जलाने पर मुख्यमंत्री सख्त, गैंगस्टर व एनएसए के तहत कार्रवाई के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दलितों के घर जलाने पर मुख्यमंत्री सख्त, गैंगस्टर व एनएसए के तहत कार्रवाई के दिए आदेश
Thu, 11 Jun 2020 01:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के ग्राम भदेठी में दलितों के घर फूंकने पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बता दें कि आम तोड़ने और पशु चराने के विवाद में मंगलवार को गांव के दो समुदाय के बच्चों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में देर रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की बस्ती में घुसकर उपद्रव किया था।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद मकानों में आग लगा दी। इसमें तीन कच्चे मकान और 20 से अधिक झोपड़ियां जल गई थीं। पुलिस ने इस मामले में 57 नामजद लोगों पर केस दर्ज किया है। 35 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से 10.26 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है साथ ही सात पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिया जाएगा।