{"_id":"5ea8004c8ebc3e90612fe774","slug":"yogi-adityanath-orders-to-take-hard-actions-on-murder-of-saints-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर मांगी रिपोर्ट, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर मांगी रिपोर्ट, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Tue, 28 Apr 2020 05:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में हुई दो साधुओं की हत्या पर नाराजगी जताते हुए अफसरों से मामले की रिपोर्ट मांगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के ग्राम पगौना में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई। जिस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इसके पहले महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या चर्चा में रही थी जिस पर महाराष्ट्र की सरकार को जमकर निशाने पर लिया गया था। अब बुलंदशहर में भी ऐसी ही घटना होने पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।