फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath orders for onlone services for public welfare schemes.

जनहित गारंटी वाली सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन बढ़ाएं : मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

Wed, 19 Sep 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath orders for onlone services for public welfare schemes.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन, जनसेवा केंद्रों में ई-डिस्ट्रिक्ट और निवेश मित्र पोर्टल पर उपलब्ध जनहित गारंटी अधिनियम के तहत आने वाली सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन बढ़ाने पर जोर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आम लोगों को बेहतर व त्वरित सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित गारंटी अधिनियम के तहत सेवाओं को एंड-टू-एंड ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाकर ई-डिस्ट्रिक्ट और निवेशमित्र पोर्टल के साथ इंटीग्रेट किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों तथा सचिवों को निर्देश दिए कि विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा के लिए डैशबोर्ड बनाया जाए। इसमें प्राप्त, निस्तारित, लंबित और निर्धारित सीमा के बाद भी लंबित आवेदन अंकित किए जाएं। डैशबोर्ड में प्रत्येक सूचना को ड्रिल डाउन करने का ऑप्शन भी दिया जाए। इस डैशबोर्ड को मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के डैशबोर्ड ‘दर्पण’ से इंटीग्रेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन की नवीनतम स्थिति देखने की सुविधा भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हो। साथ ही जनहित गारंटी अधिनियम की मंशा के अनुरूप वेबसाइट पर विभाग के अपीलीय अधिकारी का विवरण और अपील दायर करने की सुविधा भी दी जाए। उन्होंने सेवाओं के ऑनलाइन होने के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed