{"_id":"5c3b55efbdec22735e2d3b9f","slug":"yogi-adityanath-on-sp-and-bsp-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमला, कहा- अखिलेश बताएं, पीएम के लिए मुलायम दावेदार या मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमला, कहा- अखिलेश बताएं, पीएम के लिए मुलायम दावेदार या मायावती
Sun, 13 Jan 2019 08:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Jan 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूछा है कि वे बताएं, पीएम पद के लिए मुलायम दावेदार हैं या मायावती।
विज्ञापन
अखिलेश प्रधानमंत्री के रूप में पिछली बार सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को आगे कर रहे थे। वे बताएं कि इस बार प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी नजर में मुलायम हैं या बसपा प्रमुख मायावती।
विज्ञापन
चुनाव के पहले नेता भी स्पष्ट होने चाहिए। नेतृत्व विहीन गठबंधन को जनता खारिज करेगी। उन्होंने यहां तक कहा सपा और बसपा अलग-अलग पार्टी क्यों हैं। दोनों का विलय कर दीजिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा सपा-बसपा के गठबंधन का मतलब भ्रष्टाचारी, जातिवादी मानसिकता वाले अराजक और गुंडों को सीधे-सीधे सत्ता देकर जनता को उसके भाग्य पर छोड़ देने जैसा है।
ऐसे गठबंधन का प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं होने वाला है। अच्छा हुआ दोनों एक हो गये हैं। कायदे से इनको निपटाने के लिए हमें मदद मिलेगी।