एनडी तिवारी के निधन पर यूपी में राजकीय शोक, सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए बेहद दुख की बात है। वह हमेशा एक बेहतरीन प्रशासक के तौर पर याद किए जाएंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस भयंकर दुख का सामना करने की हिम्मत मिले।
नारायण दत्त तिवारी के निधन पर प्रदेश सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक का एलान किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में तिवारी की अंत्येष्टि संस्कार के दिन झंडे झुकाए जाएंगे। अगर अंत्येष्टि यूपी में होती है तो पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार की ओर से सभी प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तानों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
I am saddened by the untimely demise of former UP and Uttarakhand Chief Minister ND Tiwari. I offer my deepest condolences to his family and pray that his soul rests in peace. He will always be remembered as an able administrator: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/YjLhpnlSDK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) October 18, 2018
इस मौके पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने भी शोक प्रकट कर आत्मा की शांति की कामना की।
नारायण दत्त तिवारी ने आज दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। एनडी के निधन से राजनीति पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण 29 सितंबर 2017 से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।
पिछले छह महीने से उनकी हालत काफी नाजुक थी। इस दौरान कई बार उनके निधन की खबरें भी आईं। लेकिन आज अपने 92वां जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आखिरी सांस ली।