फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath instructs to train ayush doctors and asha workers to fight from corona.

कोरोना से बचाव के लिए आयुष डॉक्टरों, आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को भी प्रशिक्षित करें: मुख्यमंत्री योगी

Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath instructs to train ayush doctors and asha workers to fight from corona.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से बचाव के लिए आयुष डॉक्टरों, आंगनबाड़ी, आशा बहुओं व सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मियों को एसजीपीजीआई के माध्यम से प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मास्टर ट्रेनर्स को ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए जिससे कि वे अपने जिलों से संबंधित स्टाफ को भलीभांति प्रशिक्षित कर सकें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मास्क व सैनिटाइजर निर्माण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना से जंग के मद्देनजर कोष बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका उपयोग मेडिकल कॉलेजों की क्षमता बढ़ाने, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट (पीपीई), वेंटिलेटरों, ट्रिपल लेयर मास्क, आइसोलेशन-क्वारंटीन वॉर्डों व प्रयोगशाला की स्थापना व टेलिमेडिसिन सुविधा के लिए होगा।


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुष मिशन के प्रबंध निदेशक राजकमल यादव ने तीनों विधाओं (आयुर्वेद, होमियोपैथ व यूनानी) के डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed