फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath instructs District magistrate and CMO for treatment of Covid.

मुख्यमंत्री योगी का आदेश, डीएम व सीएमओ दिन में दो बार बैठक करें, लोगों को दिलाएं सही इलाज

Sun, 23 Aug 2020 08:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Aug 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath instructs District magistrate and CMO for treatment of Covid.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रभावित लोगों को सुचारु व बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों के डीएम व मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिन में दो बार बैठक करें। सुबह की बैठक अस्पताल में हो, जबकि शाम की बैठक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में की जाए। इन बैठकों में जो भी समस्याएं सामने आएं, उनका तत्काल समाधान कराया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में तैनात चिकित्सक व स्टाफ  नर्स वॉर्ड में जाकर मरीजों का उपचार करें। उन्होंने प्रतिदिन 1.30 लाख कोविड टेस्ट करने पर संतोष जताते हुए कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग तथा कोविड अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाने के लिए अग्रिम रणनीति तैयार रहे।
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर व गोरखपुर जिलों में संक्रमितों की संख्या को देखते हुए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन न किया जाए। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी स्थान पर 5 से अधिक लोग एकत्र न हों। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय की प्रभावी योजना बनाएं

योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य प्रभावी ढंग से चलाए जाएं। बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण कराया जाए। उन्होंने प्रदेश भर में शनिवार, रविवार को स्वच्छता व सैनिटाइजेशन कार्यों को निरंतर व प्रभावी ढंग से कराने व स्वच्छता समितियों को बहाल करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं। इस संबंध में सांसदों व विधायकों के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। पंचायत भवन में मिनी सचिवालय और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की व्यवस्था की जानी चाहिए।

अतिथिगृहों में प्रदर्शित करें ओडीओपी के उत्पाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के सभी कार्यक्रम त्वरित और प्रभावी ढंग से संचालित कराएं। अन्य राज्यों में मौजूद यूपी के भवनों तथा अयोध्या में बनने वाले राज्यों के अतिथिगृहों में भी ओडीओपी के उत्पादों को प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed