फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath instructions to Police officers.

1990 से अब तक आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों का सोशल मीडिया एकाउंट चेक कराएगी सरकार

Sun, 20 Oct 2019 12:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Oct 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath instructions to Police officers.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सिपाही के हाथ में मोबाइल नहीं डंडा होना चाहिए। ड्यूटी के समय अगर सिपाही मोबाइल पर बिजी दिखे तो उसे निलंबित कर दीजिए। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में तैनात अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि 1990 से 2018 के बीच आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वालों का सोशल मीडिया एकाउंट चेक कराएं। अगर वह बाहर हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजें। साथ ही प्रमुख संगठनों, धर्म गुरुओं और नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।
विज्ञापन


अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आगामी त्योहारों व अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर निगरानी होनी चाहिए। नेपाल में मुस्लिम मुक्ति मोर्चा की गतिविधियां संदिग्ध हैं। बार्डर से सटे जिलों के अधिकारी सतर्क रहें। एसएसबी के साथ बेहतर तालमेल बना कर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बार्डर वाले जिले के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपद्रवी मानसिकता के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस के अधिकारी थाने में न बैठें बल्कि अपराधियों के दरवाजे खटखटाएं जिससे उनके मन में खौफ रहे।

राम जन्म भूमि के फैसलों पर न हो सार्वजनिक प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि राम मंदिर फैसला आने वाला है। फैसला जो भी हो उसे लेकर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं होनी चाहिए। भड़कीले बयान किसी भी स्तर पर नहीं होने चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखनी होगी।

सड़क किनारे मुर्गे कटने पर डीएम-एसपी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व से पहले, पर्व के दिन और पर्व के बाद स्वच्छता को लेकर विशेष प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर उसे रोकने की ठोस व्यवस्था होनी चाहिए। दूध, पानी और शराब को पाउच में बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के भी निर्देश उन्होंने दिए।

खेतों में मिले गोवंश तो नपेंगे डीएम
उन्होंने कहा कि गोवंश सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं। सभी जिले के अधिकारी ये सुनिश्चत कराएं कि गो आश्रय स्थलों पर ही गोवंश रहे। सड़कों और खेतों में गोवंश बिल्कुल न जाएं। ऐसा पाए जाने पर संबंधित जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उदाहरण दिया कि महाराजगंज में सरकार ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सिर्फ डीएम और एसपी ही जिम्मेदार नहीं होंगे, बल्कि संबंधित मंडल के मंडलायुक्त और आईजी व डीआईजी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed