{"_id":"61ead9b3b90adc250a472aeb","slug":"yogi-adityanath-instructed-to-give-precautionary-dose-to-personnel-on-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सीएम योगी ने निर्वाचन ड्यूटी वाले कार्मियों को एहतियातन खुराक देने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सीएम योगी ने निर्वाचन ड्यूटी वाले कार्मियों को एहतियातन खुराक देने के दिए निर्देश
Fri, 21 Jan 2022 09:35 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रतिदिन औसतन 25 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। इस क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख प्रतिदिन किया जाए।
विज्ञापन
टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि निर्वाचन ड्यूटी में काम करने वाले कर्मचारियों को जल्द से जल्द एहतियातन खुराक दे दिया जाए। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली जाए। वह शुक्रवार को अपने आवास पर टीम-9 की बैठक में कोविड की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रतिदिन औसतन 25 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। इस क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख प्रतिदिन किया जाए। लोगों को टेलीकंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए निगरानी समितियों से संवाद, एंबुलेंस की आवश्यकता और टेली कंसल्टेशन के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए जाएं। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे कोविड मरीजों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श मेडिकट किट एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन